
मुंबई एक राष्ट्र एक चुनाव के प्रस्ताव पर बहस छिड़ी हुई है, कैबिनेट की बैठक में एक राष्ट्र एक चुनाव को मंजूरी मिलने के बाद अलग अलग नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया सामने आई है, संजय राऊत ने एक राष्ट्र एक चुनाव को संविधान विरोधी बताते हुए कहा संविधान निर्माताओं द्वारा बहुत सोच समझकर संविधान के प्राविधान तैयार किए गए थे, बीजेपी की सरकार को नया संविधान लिखने का प्रयास नहीं करना चाहिए, संजय राउत ने आगे कहा भारत विविधताओं का देश है भारत के अलग-अलग राज्यों की भाषा संस्कृति सब अलग-अलग है इन्हीं विविधताओं के आधार पर चुनाव की तारीखे तय की जाती है, एक राष्ट्र एक चुनाव से देश की विविधतायें प्रभावित होगी, संजय राउत ने तंज कसते हुये कहा जो सरकार चार राज्यों का चुनाव एक साथ नहीं करा सकती मुंबई नगर निगम सहित 14 नगर पालिकाओं का चुनाव नहीं करा सकी और 3 वर्ष तक जम्मू कश्मीर में चुनाव नहीं करा पाई उसके लिए एक राष्ट्र एक चुनाव कराना कैसे संभव है, संजय राउत का कहना था एक राष्ट्र एक चुनाव लोकतंत्र विरोधी है।