फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गाँव में मंगलवार की सुबह कुँवर नदी के किनारे प्रतिबंध पशू के सर और खाल मिलने से खलबली मचा गई सूचना मिलते ही सीओ किरन पाल सिंह और कोतवाल पहुंच कर पशू डॉक्टर को बुलाकर सेंपल लेते हुए अवशेष को मिट्टी में दफन किया गया कोतवाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
