फूलपुर आजमगढ़ फूलपुर पुलिस बल ने सीओ किरन पाल सिंह और प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद के नेतृत्व में फूलपुर नगर में रुट मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की लोगों से अपील किया पुलिस ने बताया कि होली और पवित्र रमजान माह को लेकर रुट मार्च निकाला गया है।इस दौरान पुलिस ने लोगों से कहा कि आगामी त्योहारों में किसी अराजक तत्वों ने खलल डालने की कोशिश की तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।कोतवाल सच्चिदानंद के साथ पुलिस बल महिला पुलिस ने कोतवाली मुख्यालय, ब्लाक,शनिचर बाजार,मंगल बाजार,शंकर तिराहा,रोडवेज होते हुए पुनः कोतवाली पहुंचे इस दौरान होली सहित अन्य पर्व शांतिपूर्ण को शांति मय तरीके से मनाएं जाने के लिए लोगों से अपील की।इसके अलावा उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों से भी शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील किया।
