
हरियाणा कांग्रेस पार्टी यह मानती है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सफल रही है इसका कांग्रेस पार्टी को लाभ मिला है, उसी तर्ज पर राहुल गांधी 30 सितंबर से हरियाणा चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करेंगे, चार दिवसीय यात्रा की शुरुआत नारायणगढ़ विधानसभा से होगी यात्रा कई विधानसभाओं से होते हुए शाम को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी, 30 सितंबर से आरंभ होने वाली यात्रा 3 अक्टूबर तक चलेगी, यात्रा का रूट अभी तक कांग्रेस पार्टी ने सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन माना जा रहा है कि राहुल गांधी की इस यात्रा में कांग्रेस जीतने वाली सीटों पर फोकस करेगी, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अब तक हरियाणा चुनाव प्रचार मेें शामिल नहीं थी, सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी भी अपने भाई राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल होंगी और कांग्रेस के लिये वोट मांगेगी, 26 सितंबर को राहुल गांधी ने हरियाणा दौरे के समय काफी दिनों से नाराज चल रही कुमारी शैलजा और भूपेंद्र हुड्डा को एक मंच पर लाकर यह दिखाने का प्रयास किया था कि हरियाणा कांग्रेस एकजुट है, शनिवार को कांग्रेस द्वारा जारी किए गए घोषणा पत्र का हवाला देकर राहुल गांधी ने कहा था कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार द्वारा हरियाणा को दशकों तक दिए गए दर्द को समाप्त करेगी, अब यह देखना होगा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी की इस चुनावी यात्रा का कांग्रेस पार्टी को कितना लाभ मिलता है।