
पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है, पंचायत चुनाव के पहले उनके त्यागपत्र से भाजपा की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं, सुनील जाखड़ का त्यागपत्र भाजपा के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, अभी तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का त्यागपत्र स्वीकार नहीं किया गया है, माना जा रहा है कि काफी दिनों से नाराज चल रहे सुनील जाखड़ ने नाराजगी के चलते अपने पद से त्यागपत्र दिया है, चर्चाओं के अनुसार रवनीत बिट्टू को मंत्री बनाया जाना उनके नाराजगी का मुख्य कारण है, पंजाब में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारी के लिये आयोजित बैठक में भी सुनील जाखड़ नाराजगी के चलते शामिल नहीं हुए, सुनील जाखड़ जाट समुदाय से आते हैं हरियाणा के भी कुछ क्षेत्रों में उनके परिवार का अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है, एक वर्ष पूर्व ही सुनील जाखड़ को पंजाब प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गयी थी, 15 अक्टूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होने वाले हैं माना जा रहा है उनके त्यागपत्र से बीजेपी को पंचायत चुनावों में नुकसान उठाना पड़ सकता है।