16 लोग जिला अस्पताल रेफर, 11 की हालत गंभीर।
अतरौलिया आजमगढ़ स्थानीय थाना क्षेत्र के एनएच 233 पर सिकंदरपुर चौराहे के समीप गुरुवार की सुबह लगभग 11:00 बजे एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें गोविंद साहब मेले से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। पिकअप में सवार लगभग दो दर्जन से अधिक महिला,पुरुष व बच्चे घायल हुए। लोगों की चीख पुकार सुन आसपास के लोग तत्काल वहां पहुंच गए, और घायलों की मदद करने लगे। सूचना मिलते ही तत्काल वरिष्ठ उप निरीक्षक पवन सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों की मदद में जुट गए ।घायलों को नजदीकी 100 सैया अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं अस्पताल में इतने अधिक संख्या में घायलों के पहुंचते ही अफ़रा तफरी मच गई और डॉक्टर स्टाफ नर्स की टीम तत्काल लोगों के बेहतर इलाज के लिए जुट गई ।
जानकारी के अनुसार सभी घायल देवरिया जनपद के रुद्रपुर छितई बाजार (भोजपुरिया टोला) के रहने वाले हैं जो अंबेडकर नगर जनपद के गोविंद साहब मेले में जाने के लिए गांव से ही पिकअप करके दर्शन करने आए हुए थे, बृहस्पतिवार सुबह लगभग 11:00 बजे दर्शन कर वापस घर जा रहे थे की थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 233 पर पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई और पिकअप में सवार लगभग 30 लोग घायल हो गए। आनन फानन में सभी लोगों को स्थानीय 100 शैय्या अस्पताल लाया गया जहां सभी घायलों का प्राथमिक इलाज करते हुए 16 लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जिसमें 11 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही 14 लोगों का इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी बुढ़नपुर अभय राज पांडे राजस्व टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों का हाल जाना। उपजिलाधिकारी ने बताया कि सभी लोग देवरिया जनपद के निवासी हैं जो गोविंद साहब मेले में दर्शन करने आए थे उनकी गाड़ी सिकंदरपुर स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गई, लोगों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य अधीक्षक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि सभी दर्शनार्थि गोविंद साहब मेले से दर्शन कर वापस घर लौट रहे थे की सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। लोगों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया जहां हमारे स्वास्थ्य टीम ने तत्परता से लोगों का इलाज किया । जिसमें 16 लोगों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है 11 लोगों की हालत गंभीर है, वही 14 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
अस्पताल में स्टाफ नर्स व डॉक्टर के कार्य से प्रभावित लोगों ने की सराहना।
जैसे ही दुर्घटना में घायल लगभग 30 की संख्या में लोग अस्पताल में पहुंचते हैं घायलों की संख्या देखकर अस्पताल में अफ़रा तफरी मच गई। तत्काल सभी डॉक्टरो व स्टाफ नर्स लोगो के इलाज में जुट गए ।स्वास्थ्य टीम की इस तत्परता को देखते हुए स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां डॉक्टरों की कमी तो है लेकिन लोगों को बेहतर इलाज मिल रहा है। स्वास्थ्य अधीक्षक दिनेश प्रसाद सिन्हा ने बताया कि अस्पताल में जितने भी डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ तैनात है सभी लोग मिलकर आज आपात स्थिति से निपटने का काम किया और मरीजो का बेहतर इलाज किया। यहां पर कुल 32 डॉक्टर का पद खाली है अगर डॉक्टर की कमी को पूरा कर दिया जाता तो लोगों को और बेहतर इलाज मिलते और जिला चिकित्सालय नहीं भेजना पड़ता है। इसके लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों के नाम:
1.हरिश्चंद्र पुत्र पलक धारी 42 वर्ष,
2. सुनीता पत्नी अनिल 30 वर्ष ,
3. बासमती पत्नी हरिश्चंद्र 40 वर्ष
4. किन्नू पुत्र रामनाथ 45 वर्ष
5. चंद्रावती पत्नी योगेंद्र 40 वर्ष
6. जोनिया देवी पत्नी रामआसरे 58 वर्ष।
7. अनिल निषाद पुत्र बेचन 35 वर्ष।
8. सालती पत्नी सरदार 40 वर्ष
9. लालमति पत्नी मेवा लाल 40 वर्ष
10. किरन पत्नी किन्नू निषाद 40 वर्ष
11. शारदा निषाद पत्नी कोदई 55 वर्ष।
12. आयन्स पुत्र अनिल 3 वर्ष
13. प्रवीन पुत्र मेवालाल 22 वर्ष
14. शिवा निषाद पुत्र गोविंद 12 वर्ष
15. तमन्ना निषाद पुत्री गोविंद 11 वर्ष
16. अंशिका निषाद पुत्री अरविंद 13 वर्ष
17. सरदार निषाद पुत्र कोदई 55 वर्ष
18. प्रीति पुत्री प्रेम 12 वर्ष
19. महिमा पुत्री गुड्डू 12 वर्ष
20. सावित्री पत्नी राजमंगल 60 वर्ष
21. खुशी निषाद पुत्री गुड्डू 14 वर्ष
22. अंशिका पुत्री अरविंद 11 वर्ष
23. रितिका पुत्री गुड्डू 11 वर्ष
24. प्रिया पुत्री प्रेम 13 वर्ष
25. अंजलि पत्नी गुड्डू 45
26. रागनी पुत्री राज मंगल 12 वर्ष
27. बुद्धू पुत्र लाल बिहारी 30 वर्ष
28 प्रिंस पुत्र सरदार 10 वर्ष
39. सोनम पुत्री सरदार 16 वर्ष
30. पिंटू पुत्री सरदार 12 वर्ष।
