लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय डॉक्टर्स वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में शुक्रवार की रात्रि में मेडिकल कालेज जौनपुर के प्रो डॉ जितेंद्र कुमार की अध्यक्षता में होली मिलन समारोह का आयोजन चरक हॉस्पिटल पर किया गया। समारोह में डॉक्टरों ने एक दूसरे को अबीर लगा कर होली की शुभकामना दिया। डॉ जितेंद्र कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम एवं सौहार्द का त्योहार है बिना भेदभाव के लोग एक दूसरे से गले मिलते है।लोगों को मिल जुल कर त्योहार मनाना चाहिए।इस अवसर पर डॉ एम उपाध्याय, डॉ सतीश चंद्रा, डॉ सुभाष गुप्ता, डॉ अनिल विश्वकर्मा, डॉ राजवंत चौहान, डॉ पीयूष गुप्ता, डॉ मो अनवर, डॉ राम चंद्र सरोज, डॉ शंकर राव, डॉ राम भुवन सिंह, डॉ डी के राव सहित कई अन्य डाक्टर उपस्थित थे।
