
लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था, जिसमें समाजवादी पार्टी को 37 सीटो पर और कांग्रेस को 6 सीटों पर सफलता हासिल हुई थी, इससे यह कयास लगाये जा रहे थे सपा और कांग्रेस 2027 में भी विधानसभा चुनाव एक साथ मिलकर लड़ेंगे, लेकिन उत्तर प्रदेश में दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं इसी बीच सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर संकट दिखाई देने लगा है, अब तक दोनों पार्टियों के बीच कोई बात नहीं बन पाई है, महाराष्ट्र में भी कांग्रेस और सपा के बीच कोई बात बनती नहीं दिखाई दे रही है और अन्य राज्यों में कांग्रेस ने सपा को जो झटका दिया उससे माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में सपा भी कांग्रेस को झटका दे सकती है, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति कांग्रेस से कई गुना बेहतर है, उपचुनाव के पहले कांग्रेस पूरी तरह सभी दस विधानसभा सीटों पर अपनी तैयारी में लगी हुई है, कांग्रेस ने होने वाले उप चुनाव के सभी दस सीटों पर मीडिया प्रभारियों और रैली प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है, इससे यह कयास लगाये जा रहै हैं कि सपा और कांग्रेस के रिश्तों में अब सब कुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है।