
लखनऊ वीआईपी गेस्ट हाउस के पास शनिवार को उद्यान मंत्री दिनेश सिंह का पुतला दहन करने के दौरान सड़क जाम होने के आरोप में यूथ कांग्रेस के नेताओं पर गौतमपल्ली थाने के दरोगा रमेश चंद्र पांडेय ने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है, जिन नेताओं के ऊपर मुकदमा दर्ज हुआ है उसमें दीपक शिवहरे प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, श्रीमंत कुमार प्रदेश सचिव, सूफी शाह संत प्रदेश प्रवक्ता यूथ कांग्रेस, शरद शुक्ला प्रदेश उपाध्यक्ष मध्य जोन, अभिषेक तिवारी प्रदेश सचिव, अजय कुमार सिंह सेंठवार प्रदेश उपाध्यक्ष ईस्ट जोन, रिपुंजय उपाध्याय प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मध्य जोन, अभिषेक तिवारी प्रदेश महासचिव मध्य जोन, हरिओम उपाध्याय अध्यक्ष यूथ कांग्रेस आजमगढ़, प्रद्युमन सिंह प्रदेश महासचिव संगठन यूपी मध्य जोन, पवन पटेल प्रदेश महासचिव यूपी मध्य जोन, विपुल मिश्रा जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस बहराइच, सहित 10 अज्ञात लोग शामिल है, पुलिस घटना के फोटो वीडियो के आधार पर अन्य लोगों को भी चिन्हित करने में लगी हुई है, गौतमपल्ली थाने के दरोगा रमेश चंद्र पांडेय ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि कांग्रेसियों के इस आंदोलन के चलते यातायात बाधित हो गया और लोगों के आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।