
आजमगढ़ । जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह द्वारा कर-करेत्तर राजस्व प्राप्तियॉ लेखाशीर्षक 0029 भू-राजस्व, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड वसूली पोर्टल पर प्रदर्शित आकडे़, मा० न्यायालय की लम्बित आर०सी० में वसूली एवं अद्यतन कार्यवाही, तहसील के 10 बड़े बकायेदारों के वसूली एवं अद्यतन कार्यवाही, राजकीय देयों की मदवार विगत वर्ष से तुलनात्मक वसूली की समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि मा० मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर लम्बित मांग पत्रों में तहसील सदर में 2366 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-22.68 करोड़, तहसील सगड़ी में 1620 आर0सी0 के सापेक्ष धनराशि रू0-14.80 करोड़, तहसील लालगंज में 900 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-13.68 करोड़, तहसील फूलपुर में 422 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-6.26 करोड़, तहसील बूढ़नुपर में 1940 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-18.23 करोड़, तहसील निजामाबाद में 1118 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-8.11 करोड़, तहसील मेंहनगर में 872 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-8.36 करोड़ एवं तहसील मार्टिनगंज में 648 आर०सी० के सापेक्ष धनराशि रू0-9.38 करोड़ लम्बित है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने कहा कि यह वह लम्बित आर०सी० है, जिसमे अभी तक अमीनों द्वारा कोई वसूली नहीं की गयी है। उन्होने समस्त उप जिलाधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आर०सी० की समीक्षा की जाय कि अबतक वसूली क्यो नही हुई है, यदि वसूली अयोग्य है तो स्पष्ट कारण के साथ वापस क्यों नही की जा रही है। जिससे लम्बित कम होकर जनपद ग्रेडिंग में सुधार हो सकें। उन्होने बताया कि जनपद आजमगढ़ प्रदेश स्तर पर वर्तमान समय में 4.96 प्रतिशत लम्बित हैं, जबकि प्रदेश स्तर पर टाप-5 जिले में हरदोई 0.45 प्रतिशत लम्बित, एटा 0.51 प्रतिशत लम्बित, जालौन 1.26 प्रतिशत लम्बित, औरैया 1.28 प्रतिशत लम्बित व पीलीभीत 1.42 प्रतिशत लम्बित है। जो वसूली कार्य अच्छा किये है। कर-करेत्तर में तहसीलों द्वारा 0029 भू-राजस्व की शत-प्रतिशत वसूली हो चुकी है। उन्होने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति हेतु चकबन्दी, संग्रह व्यय, पैमाइश शुल्क अधिक से अधिक जमा करायें, जिससें कर-करेत्तर के लक्ष्य की प्राप्ति हो सके। राजकीय देयों की गतवर्ष की तुलना में दिनांक 22 सितम्बर 2025 तक की वसूली में तहसील सदर 27.79 लाख, सगड़ी 79.59 लाख, फूलपुर 67.92 लाख, बूढ़नुपर 31.79 लाख, निजामाबाद 107.57 लाख, मेंहनगर 40.32 लाख व मार्टिनगंज 204.58 लाख कम है, जिसे प्रत्येक दशा में मदवार वसूली को देखते हुए माह सितम्बर 2025 में पूर्ण किया जाना है, इसके लिए अभियान चलाकर वसूली पूर्ण करायें, किसी भी दशा में गतवर्ष की अपेक्षा कम वसूली नहीं होनी चाहिए।