
अतरौलिया आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक लालगंज के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर के जिले के प्रथम आगमन पर जिले की सीमा लोहरा टोल प्लाजा से ही जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत की कड़ी में गदनपुर चौराहे पर भाजपा नेता नवीन सिंह के नेतृत्व में ढ़ोल नगाड़े के साथ जोरदार स्वागत किया गया,इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष नीरज तिवारी द्वारा भोराज पुर में स्थित कार्यालय पर पटाखे व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया गया,ततपश्चात वृक्षारोपण भी किया गया। नीरज तिवारी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया गया।स्वागत से अभिभूत नवनियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है, पार्टी ने जो जिम्मेदारी हमें सौपा है शीर्ष नेताओं के मार्गदर्शन से हम उन पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की रीतियाँ और नीतियों को जन जन तक पहुंचाना ही हमारी प्रथमिकता होगी। इसी क्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह गुड्डू व हर्षित सिंह के आवास पर स्वागत किया गया। अतरौलिया में विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत सम्मान किया गया।इस मौके पर मुख्य रूप से जितेंद्र सिंह गुड्डू, नवीन सिंह ,नीरज तिवारी, फूलचंद यादव, आनंद तिवारी, देवनारायण मिश्रा, रामचंद्र जायसवाल, चंद्रशेखर सिंह ,श्याम विहारी चौबे,तौफीक आलम,सक्कु सिंह, अंकित शुक्ला, प्रदीप पांडे, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।