सलमान पर 36 और सज्जाद पर दर्ज हैं 11 मुकदमे,फूलपुर पुलिस व विशेष अपराध नियंत्रण टीम की संयुक्त कार्रवाई।
फूलपुर आजमगढ़ समेत कई जनपदों में सक्रिय बताए जा रहे कथित अंतर्जनपदीय गोवध गिरोह के दो इनामी आरोपियों को फूलपुर पुलिस और विशेष अपराध नियंत्रण टीम ने गिरफ्तार किया है। गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित सलमान पर 25 हजार रुपये और सज्जाद पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।दोनों पर कुल 75 हजार रुपये का इनाम था।पुलिस के अनुसार,सलमान के खिलाफ 36 और सज्जाद के खिलाफ 11 मुकदमे दर्ज है।पुलिस के मुताबिक,जिलाधिकारी की ओर से अनुमोदित गैंग चार्ट के आधार पर 5 जून 2026 को थाना फूलपुर में मुकदमा अपराध संख्या 190/2026 के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप(निवारण) अधिनियम की धारा 3(1) और 2(ख)(17) में सलमान समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी मामले में सलमान और सज्जाद वांछित चल रहे थे।पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्रऔर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.अनिल कुमार के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ भूपेश पांडेय फूलपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ आरोपियों की तलाश में जुटे थे।पुलिस के अनुसार, सोमवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुबह 11:35 बजे सतुवहिया पुलिया से कुछ पहले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गोवध गिरोह चलाने की बात कबूली। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर गोवध का काम करने की बात बताई। सलमान पुत्र फिरोज और सज्जाद पुत्र अजीज,दोनों ग्राम पीठापुर, थाना अहरौला,जनपद आजमगढ़ के निवासी है। पुलिस के अनुसार,इनके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम,पशु क्रूरता अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में विभिन्न जनपदों में मुकदमे दर्ज है।इस संयुक्त कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह,उपनिरीक्षक अजीज खान,कांस्टेबल महेंद्र कुमार सरोज,विनोद कुमार यादव तथा विशेष अपराध नियंत्रण टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक सच्चिदानंद, कांस्टेबल श्रेष्ठ कुमार यादव और आनंद मौर्य शामिल रहे।
