लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर के चर्चित गीता चाइल्ड केयर में बुधवार की शाम को नवजात की मृत्यु पर परिजनों ने हंगामा किया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी संजय सरोज पुत्र पतिराम ने 19 अक्टूबर को आसना अस्पताल लालगंज में अपनी पत्नी अर्चना को प्रसव के लिए भर्ती कराया।बच्चे के जन्म के बाद आसना अस्पताल के डॉक्टर ने बच्चे की तबीयत ठीक न होने के कारण गीता चाइल्ड केयर में बच्चे को भरती कराने के लिए कहा ।परिजनों ने 19अक्टूबर को बच्चे को भरती करा दिया। बुधवार को शाम बच्चे की मृत्यु हो गयी।मृत्यु के बाद परिजनों ने डाक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी लालगंज आर एन पाण्डेय, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर नवजात के शव को कब्जे में ले कर कोतवाली देवगांव भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किया जाएगा।गीता चाइल्ड केयर पर 4फरवरी 26 को तरवां थाना क्षेत्र के एक चार वर्षीय बच्चे की भी लापरवाही में मृत्यु हो गई थी जिसमें परिजनों की हंगामा के बाद गीता चाइल्ड केयर को सील कर दिया गया था।पुनः थानाध्यक्ष ने चाइल्ड केयर में ताला लगा कर स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया है। सुबह फिर सील होने की संभावना है।इन तथा कथित अस्पतालों को सील करने और पुनः खुल जाने की प्रक्रिया से पता नहीं कितने लोगों की जान चली जा रही है।जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
