
आजमगढ़ । माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़, तथा गैंग में शामिल कुल 19 सदस्यों (पूर्व में 09 सदस्य व दिनांक 14.12.2024 को शामिल कुल 10 सदस्य) का जोन स्तर आई0आर0 गैंग में पंजीकृत किया गया है । बता दें कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ द्वारा अपने गैंग के सदस्यो के साथ मिलकर अपराधिक गतिविधियो से अवैध धन कमाने के उद्देश्य से जनपद आजमगढ़, मऊ, जौनपुर एंव लखनऊ में हत्या, लूट, डकैती,चोरी तथा हत्या के प्रयास व धोखाधड़ी जैंसे जघन्य अपराध करता हैं। इस गिरोह के समाज विरोधी क्रिया कलापों व अपराधिक गतिविधियो पर प्रभावी नियत्रंण/निगरानी हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सगड़ी के कुशल पर्वेक्षण में अभियुक्त ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष व उनके सदस्यों के विरूद्ध गैंग पजीकरण करने हेतु दिनांक 14.10.2024 को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। इसके बाद पुलिस उप महानिरीक्षक आजमगढ़ के अनुमोदनोपरान्त पीयूष मोर्डिया अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी द्वारा पूर्व में प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रूद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र करीब 52 वर्ष व उसके कुल 09 सहयोगी / सह अभियुक्त 1. बन्दना सिंह पत्नी ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह पुत्र स्व0 रुद्र प्रताप सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ 2. शिवप्रकाश पुत्र लालचन्द निवासी सरदारपुर थाना मुबारक पुर जनपद आजनगढ़ 3. वालकरन उर्फ साधु यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरई स्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 4. राजेन्द्र यादव पुत्र रामसुरत यादव निवासी करतार पुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 5. सिवेश कुमार सिंह रामबली सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 6. मनोज सिंह पुत्र रामपलट निवासी हरई स्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 7. अभिषेक सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी खुटहन थाना तरवा आजमगढ़ 8. रामकरन यादव पुत्र अर्जुन यादव निवासी हरई स्माइलपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ 9. मनोज सिंह पुत्र बालगोविन्द सिंह निवासी सुतरही थाना मोहम्दाबाद जनपद मऊ के अपराधिक गतिविधियो पर सतत निगरानी/प्रभावी अकुश लगाये जाने हेतु इनका गैंग जोन स्तर पर ‘’आई0आर0-36’’ के रुप में सूचीबद्ध किया गया। इसी क्रम में दिनांक 14.12.2024 को उक्त गैंग में प्रकाश में आये अन्य 10 नये सदस्यों 10. प्रदीप कुमार सिंह पुत्र रामअवध सिंह निवासी कबूतरा थाना तरवां आजमगढ़ उम्र 52 वर्ष 11. मोहसिन उर्फ टीपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र 41 वर्ष 12. फैसल पुत्र अनवर निवासी अतरकच्छा थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 32 वर्ष 13. सरफराज पुत्र अब्दुल हई निवासी बरडीहा अतरकच्छा थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र 37 वर्ष 14. सुनील सिंह पुत्र स्व0 तीरथ उर्फ तीर्थराज सिंह निवासी बघावर(ताहिर पुर) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष 15. मनोहर सिंह पुत्र क्लीन सिंह उर्फ विक्रम सिंह निवासी भदीड़ थाना मोहम्मदाबाद जनपद मऊ उम्र 46 वर्ष 16. सूर्यप्रकाश उर्फ घल्लर पुत्र लक्षिराम निवासी आरिफपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 47 वर्ष 17. रिजवान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना जीयनपुर आजमगढ़ उम्र 38 वर्ष 18. मुन्ना सिंह पुत्र स्व0 श्रीकान्त सिंह निवासी छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ उम्र 62 वर्ष 19. पंकज पाण्डेय पुत्र रामाश्रय पाण्डेय निवासी धनकपुर थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ उम्र 55 वर्ष को उनके क्रिया-कलापों पर सूक्ष्म एवं पैनी दृष्टि रखने के उद्देश्य से इस गैंग में शामिल किया गया।