लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संकुल स्तरीय तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे दिन की वंदना सभा में दीनानाथ विभाग प्रचारक आजमगढ़ के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भानु प्रताप त्रिपाठी के द्वारा अतिथियों का परिचय एवं स्वागत सत्कार किया गया। अपने उद्बोधन में विभाग प्रचारक ने कहा कि सीखने की जिज्ञाषा कभी समाप्त नहीं होती व्यक्ति जीवन पर्यन्त सीखता रहता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उन्होंने सामाजिक समरसता कुटुम्ब प्रबोधन जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण स्वदेशी जागरण आदि पाँच परिवर्तनों के विषय में विस्तार से प्रकाश डाला और अपने देश और समाज के विकास एवं प्रगति के लिए अपने जीवन का एक-एक क्षण समर्पित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विजय बहादुर सिंह ने किया । इस अवसर पर आलोक जिला प्रचारक धनंजय पांडेय, अविनाश श्रीवास्तव ,प्रेमचंद दुबे ,रामदरश यादव ,प्रेमशंकर राय ,शीला ,संजय पाठक, लाल बहादुर सिंह, रामनरेश यादव ,विजय यादव ,सुजीत विश्वकर्मा ,आनंद कुमार, दिनेश यादव ,शरद दीक्षित, अंजू मौर्य ,अनामिका सिंह आदि गणमान्य लोग तथा प्रशिक्षक और समस्त प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।
