फरिहा (आजमगढ़) निजामाबाद तहसील क्षेत्र के रोवां बाजार स्थित यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के आकर्षक स्टॉल लगाए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों ने खाने-पीने की विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल दिवस के आयोजन को लेकर विद्यालय परिसर में सुबह से ही उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। बच्चों ने अपने-अपने स्टॉल को आकर्षक ढंग से सजाया। विद्यालय पहुंचे अभिभावकों और अन्य लोगों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किया तथा उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी सहयोग, जिम्मेदारी और रचनात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करना भी रहा। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक जनाब अब्दुल्लाह खान और प्रधानाचार्या अंजली सिंह की उपस्थिति रही। इनके अलावा अमरनाथ विश्वकर्मा, सऊद सिद्दीकी, निजामुद्दीन सहित विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं क्षेत्र के ग्रामीण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी अतिथियों और शिक्षकों ने बच्चों द्वारा लगाए गए स्टॉल की सराहना की तथा उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार और उत्साहपूर्ण रहा। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक अब्दुल्ला खान व अमरनाथ विश्वकर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का सभी का आभार प्रकट किया
