लालगंज ( आजमगढ़) स्थानीय तहसील सभागार में सोमवार को नवागत उपजिलाधिकारी न्यायिक अजय आनंद वर्मा व अधिवक्ताओं के बीच परिचयात्मक बैठक हुई।बैठक में उपजिलाधिकारी न्यायिक अजय आनंद वर्मा ने बताया कि मैं औरैया जनपद से स्थानान्तरित हो कर आजमगढ़ में आया हूँ। उपजिलाधिकारी न्यायिक लालगंज /अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के पद पर जनपद में मेरी पहली नियुक्ति है।मै 2020 बैच का पीसीएस हूँ।सेवा में आने के पहले मै भी वकालत करता था ।उन्होंने कहा कि बार व बेंच का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को निष्पक्ष व त्वरित न्याय दिलाना है। अधिवक्ताओं ने न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग का आश्वासन दिया।बैठक में विंध्यवासिनी राय, नगेंद्र सिंह,राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रसिद्ध नरायन सिंह, कैलाश सिंह, ओमप्रकाश वर्मा,सूर्यमणि यादव,हामिद अली, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, सत्यदेव यादव, अशोक कुमार अस्थाना, शीतला राय, इन्द्रभानु चौबे, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, देवधारी राय, संतोष कुमार सिंह, संतोष कुमार राय, हरी यादव, लालबहादुर यादव सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।
