आजमगढ़ कांग्रेस पार्टी के तेज तर्रार युवा नेता रामप्यारे यादव को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया है। श्री यादव इसके पूर्व कांग्रेस पार्टी के आजमगढ़ जिला महासचिव उत्तर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा विभाग के प्रदेश सचिव सहित विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं, बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने उन्हे चुनाव प्रभारी बनाकर बिहार भेजा था, रामप्यारे यादव के मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और उन्हें बधाई दी तथा शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
