आजमगढ़, हिंदू जागरण मंच की बैठक रविवार को भंवरनाथ स्थित माँ शारदा मैरेज लॉन में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता जिला संयोजक कृपामणि तिवारी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हितेश जी भाई साहब एवं आरएसएस के विभाग प्रचारक दीनानाथ जी भाई साहब उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक अरुण विद्यार्थी, भानु सिंह तथा आरएसएस के सह विभाग कार्यवाह रवि प्रताप सिंह मौजूद रहे। बैठक में नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें विशाल सिंह बिशु और अनुराग सिंह सोनू को जिला सहसंयोजक तथा एडवोकेट प्रशांत राय को विधि आयाम प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। इस अवसर पर अमन यादव, सत्यम सिंह, जगदीश जयसवाल, आयुष पाठक, सचिन चौबे, अजीत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
