लालगंज (आजमगढ़ ) स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के ब्यवहरा अहमदपुर दलित बस्ती के 150 लोग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए तथा 88000 02024 पर फोन करके सदस्य भी बन गए। इस अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज राजेश सरोज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सुविधा साधन सुरक्षा को लेकर साथ चलती है और गरीबों के हित की बात करती है राजेश सरोज ने भारतीय जनता पार्टी की चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी 2027 में तीसरी बार उत्तर प्रदेश की सरकार बनने जा रही है केंद्र सरकार और राज्य सरकार के तरफ से सुविधा साधन सुरक्षा सबको मिलता रहेगा और समूह के लोगों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा 50 हजार रुपए मिलेगा जिससे कि वह लोग आत्मनिर्भर बन सके।सदस्यता लेने वालो में चंद्रशेखर,लालजीत,रुदल,जग मोहन, शंकर राम, छोटेलाल, मेवाती, गीता, सुमित्रा, मीरा, सीता, नगीना, अनिता, रामफेर सहित कई अन्य लोग थे।इस अवसर पर पल्हना मंडल उपाध्यक्ष कविंद्र प्रताप सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामाराव, मंडल महामंत्री जयदीप श्रीवास्तव, डॉ कमलेश कुमार सिंह सेक्टर प्रभारी ,रामदुलार सरोज ,अवनीश मिश्र, सीता यादव, मंडल उपाध्यक्ष आनंद सिंह, शंभू राजभर सहित आदि लोग उपस्थित रहे। चंद्रशेखर रामदुलार शंकर राम जगमोहन रुदल सहित आदि ग्रामीणों ने उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शामिल हुए लोगों का स्वागत किया गया तथा मोदी योगी के नारे भी लगाए ।
