
फूलपुर आजमगढ़ पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व. वीरेन्द्र यादव की 9 वीं पुण्यतिथि सोमवार को स्मृति दिवस समारोह के रूप में मनाई गई। इस मौके पर उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव और उनके पुत्र मृगांक यादव ने स्व,वीरेन्द्र यादव की मूर्ति का अनावरण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभी वक्ताओं ने उन्हें ईमानदार और सच्चा समाजसेवी बताया। कार्यक्रम की शुरुआत लोगों ने संयुक्त रूप से स्व,वीरेन्द्र यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।उनकी पत्नी ब्लाक प्रमुख अर्चना यादव ने कहा कि मेरे पति स्व,वीरेन्द्र यादव अपनी कार्य प्रणाली और समाजसेवा के बल पर ही कई वर्षों तक ब्लाक प्रमुख रहे।उन्होंने अपने कार्यकाल में किसी को भी असंतुष्ट नहीं किया।प्रधान संघ अध्यक्ष अमित यादव ने कहा कि वीरेंद्र यादव के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।स्व वीरेन्द्र यादव की याद में ब्लॉक परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया।गरीब और असहाय महिलाओं को साड़ी वितरित किए गए।जिसमें कई लोगों ने ब्लड डोनेट किया।कार्यक्रम के संयोजक मृगांक यादव ने सभी का आभार प्रकट किया।संचालन विजय बहादुर यादव ने किया।इस मौके पर बीडीओ विमला चौधरी,लेखकार राजकुमार, दलसिंगर यादव,डाक्टर मोहम्मद अजीम,महाप्रधान हाजी रिजवान खान,पूर्व प्रधान पवन जायसवाल अरविंद अस्थाना,रविन्द्र यादव, महताब आलम,समस्त प्रधान और कर्मचारी मौजूद थे।