मुबारकपुर, आजमगढ़। मुबारकपुर गर्ल्स पीजी कॉलेज में सर सैयद डे के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुबारकपुर के पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने की, जबकि आजमगढ़ के सुगरा सोनोग्राफी के डॉ. खालिद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मिर्जा जकी बैग ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महान शिक्षाविद् सर सैयद अहमद खान के शैक्षिक, सामाजिक और वैचारिक योगदान को याद करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सर सैयद अहमद खान ने शिक्षा को समाज की तरक्की का महत्वपूर्ण माध्यम माना और आधुनिक शिक्षा के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने अपने संबोधन में सर सैयद अहमद खान के विचारों और उनके शैक्षिक मिशन का उल्लेख किया। उनके विचार आज भी समाज को शिक्षा, जागरूकता और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर मास्टर इरफान और डॉ. मरगूब ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में डा. नायाब दानिश, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. एम.ए. अल्वी, डॉ. जावेद कमर, शकील अहमद सहारा, हाजी हश्मतुल्लाह, अहमद हुसैन, शाहिद कलीम, जमाल अशरफ, डॉ. सलमान, डॉ. मरगूब आजमी, रिजवान अहमद, सुलेमान अंसारी सभासद, वसीम अहमद सभासद, शफी नवाज, मोइनुद्दीन, असरारुल हक सामानी, मौलाना इनामुर्रहमान, कमाल अख्तर और डॉ. सलाहुद्दीन नोमानी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
