
माहुल(आजमगढ़) सोमवार को देर शाम ग्राम पंचायत केदारपुर राजभर बस्ती में आगलगी पीड़ितों से मिले प्रभारी मंत्री अनिल राजभर पीड़ित परिवार से मिल कर उनका हाल जाने औऱ उनके घरों को देख कर उन्हें आर्थिक एवं प्रशासनिक मदद जल्द से जल्द करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्र उपाध्यक्ष रानू राजभर एवं मंडल अध्यक्ष अर्पित मौर्य (श्रवण) विवेक सोनकर, सर्वेश तिवारी, राजन चौहान, रामवृक्ष राजभर, बिरजानंद तिवारी, प्रशांत उपाध्याय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।