
अतरौलिया आजमगढ़ संगठनात्मक जिला लालगंज से विनोद राजभर को लालगंज का भाजपा जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जश्न का माहौल है, अतरौलिया में कार्यकर्त्ताओं ने आतिशबाजी की और मिठाईयाँ बांटी। स्थानीय सीमा हॉस्पिटल के सामने भाजपा कार्यालय पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर को बनाए जाने पर जमकर आतिशबाजी हुई तथा उत्साहित कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। मंडल अध्यक्ष अतरौलिया सुभाष निषाद ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व को बहुत-बहुत बधाई। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा लालगंज के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष विनोद राजभर को जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता यहां पर एकत्रित हुए हैं, उनको जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार करते हैं। विनोद राजभर अतरौलिया के ही गनपतपुर गांव के रहने वाले है तथा बहुत ही मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्तित है। उन्होंने अतरौलिया मंडल में कार्य किया ततपश्चात पिछड़ा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए गए। वर्तमान समय में प्रदेश में मंत्री के पद पर कार्यरत थे। जिला पंचायत का चुनाव भी लड़े, उनके जिला अध्यक्ष बनने पर पूरे क्षेत्र का विकास होगा तथा इसे लेकर लोगों में अपार खुशी है। इस मौके पर संतराम निषाद, देवनारायण मिश्र, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश पांडे, कन्हैया पांडे ,अमरेज सिंह, महेंद्र मिश्र, घनश्याम पांडे ,रामरतन पांडे, अनिल यादव, मनोज यादव ,बुढ़उ पांडे, हरिश्चंद्र निषाद, आदि उपस्थित रहे।