लालगंज (आजमगढ़) स्थानीय नगर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर लगने वाला तीन दिवसीय मेला रविवार को प्रारम्भ हो गया ।मेला के अवसर पर आकर्षक पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा विधि विधान से स्थापित कर पूरे नगर को आकर्षण झालरों से सजाया गया है।राष्ट्रीय युवा परिषद, पुष्पांजलि क्लब, सहारा क्लब, एकता युवा परिषद, शिव शक्ति दल, न्यू शिवा परिषद,जय बजरंग दल, युवा मित्र मंडल दुर्गा पूजा समिति,न्यू बाल ज्ञान परिषद,जय मां अम्बे कला केंद्र,महा शक्तिदल,न्यू स्टार क्लब, नव ज्योति दुर्गा पूजा समिति, आज़ाद हिंद क्लब,सहित दर्जनोंअन्य पूजा समितियों द्वारा पण्डाल बनाया गया है। नगर में जगह जगह छोटा झूला व उछलकूद करने हेतु जाल लगाया गया है जहां पर बच्चे आनन्द ले रहे है।हनुमानगढ़ी के रामलीला मैदान में राम रावण का युद्व हुआ राम के बाण से रावण जोरदार धमाके के साथ धू धू कर जलने लगा । रामलीला मैदान जय श्री राम के नारे से गूंज उठा ।इस अवसर पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रविन्द्र नाथ पांडेय,मनोज साहू,दिनेश सोनकर, जगदीश सोनकर,विनोद राय,अरविंद यादव,कुंजन यादव सहित काफी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे।मेला में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस अधिकारी बराबर चक्रमण कर रहे थे।
