आजमगढ़ एमएलसी चुनाव को लेकर घोषित शराबबंदी के बीच तस्करी की कोशिश को चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने नाकाम कर दिया।पुलिस ने चेकिंग के दौरान 51 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चुनाव के दौरान शराबबंदी का फायदा उठाकर तस्कर शराब की सप्लाई करने की फिराक में थे। मुखबिर की सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र शर्मा ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 51 पाउच बरामद हुए।पुलिस ने दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी इंचार्ज की इस कार्रवाई की सराहना हो रही है।
