माहुल(आजमगढ़)! फूलपुर तहसील क्षेत्र के चकिया गांव निवासी राणा प्रताप सिंह के ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का आजमगढ़ जिले का उपाध्यक्ष बनाए जाने पर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के फुलवरिया टोल नाके पर भव्य स्वागत किया गया।रविवार देर शाम जैसे ही वे लखनऊ से चलकर फुलवरिया टोल नाके के पास पहुंचे उनके समर्थकों और पत्रकारों ने फूल मालाओं से लाद दिया। राणाप्रताप सिंह पत्रकार होने के साथ ही साथ लखनऊ में रियल स्टेट का बिजनेस करते है और क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्तियों में गिने जाते है। जैसे ही उनका काफिला फुलवरिया टोल नाके के पास पहुंचा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष शशिकान्त पाण्डेय के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए । स्वागत से अवीभूत राणा प्रताप सिंह ने कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन में जो जिम्मेदारी मिली है उसका बखूबी निर्वहन करने के साथ ही साथ संगठन के सदस्यों के सुख और दुख को अपना समझते हुए उसके निवारण का प्रयास करेंगे और किसी भी दशा में सदस्यों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर संगठन के तहसील महामंत्री अवनीश सिंह,उपाध्यक्ष अरविंद विश्वकर्मा,सिद्धेश्वर पाण्डेय, अदील अहमद,वीरेंद्र यादव, कमलापति शुक्ला,नज़मुसहर, श्याम सिंह आदि रहे।
