
नई दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस के फ्रंटल संगठन भारतीय युवा कांग्रेस को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है, इसके पूर्व 43 वर्षीय बीवी श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था, काफी लंबे समय से भारतीय युवा कांग्रेस के लिये नये अध्यक्ष की तलाश थी भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के लिये कई नाम चर्चा में थे, बीवी श्रीनिवास के स्थान पर उदय भानु चिब को अखिल भारतीय कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर अब चर्चाओं पर विराम लग गया है, अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है, इसके पूर्व उदय भानु चिब जम्मू कश्मीर युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, वर्तमान में भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव के रूप में कार्य कर रहे थे, इसके पूर्व 43 वर्षीय बीवी श्रीनिवास भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी निभा रहे थे उनका कार्यकाल पूरा हो चुका था उसके बाद से ही लंबे समय से भारतीय युवा कांग्रेस के लिए नये अध्यक्ष की तलाश थी, इस समय जम्मू कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं कांग्रेस को उम्मीद है कि उदय भानु चिब की नियुक्ति से कांग्रेस को फायदा होगा, यह वक्त बताएगा उदय भानु चिब की नियुक्ति से कांग्रेस को कितना लाभ होगा।