
नयी दिल्ली अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी के स्थान पर शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है, बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले पश्चिम बंगाल के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी स्वयं चुनाव हार गए थे, पश्चिम बंगाल में कांग्रेस को एकमात्र मालदा दक्षिण लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुयी थी वहा से इशा खान चौधरी ने चुनाव जीत दर्ज की थी, लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के खराब प्रदर्शन की अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुये अधीर रंजन चौधरी ने त्यागपत्र दे दिया था, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल में शुभंकर सरकार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने के साथ जम्मू कश्मीर में भी एम के भारद्वाज और भानु महाजन दो नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है।