
नई दिल्ली इसी सप्ताह आतिसी दिल्ली आम आदमी पार्टी विधायक दल की नेता चुनी गयी थी, आज शनिवार को आतिसी ने दिल्ली की आठवीं मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया, दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने आतिसी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, अब आतिसी दिल्ली की आठवीं और दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन गयी हैं, शपथ ग्रहण के पूर्व आतिसी और उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नेताओं ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, इसके पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना त्यागपत्र देने के पूर्व कहा था जनता जब उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे देगी तभी वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेगे, मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण के बाद आतिसी पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ गई है दिल्ली की जनता को आम आदमी पार्टी से जो उम्मीदें हैं उसे भी आतिसी को पूरा करना होगा, आतिसी आम आदमी पार्टी के शुरुआती दिनों से ही आम आदमी पार्टी से जुड़ी हुई है, आतिसी 2020 में पहली बार विधायक बनी थी और 2023 में उन्हें पहली बार मंत्री बनाया गया था 4 वर्षों में ही विधायक बनने के बाद आतिसी ने मंत्री से मुख्यमंत्री तक का सफर तय किया, भाजपा की सुषमा स्वराज कांग्रेस की शीला दीक्षित के बाद आम आदमी पार्टी की आतिसी तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनी है।