आजमगढ़ जनपद के उकरौड़ा बाजार में 15 सितंबर दिन रविवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक 11:00 बजे दिन में होगी, जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल सिंह शामिल होंगे, और बैठक में क्षत्रिय बिरादरी के उत्थान के बारे में चर्चा होगी, अनिल सिंह ने बताया कि बैठक में उग्रसेन सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल प्रदेश, आनंद सिंह उपाध्यक्ष पूर्वांचल प्रदेश, मृत्युंजय सिंह अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ आजमगढ़ मंडल, ध्रुवनारायण सिंह उपाध्यक्ष आजमगढ़ मंडल, संतोष सिंह जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़, गुलाब सिंह उकरौड़ा, भूपेंद्र प्रताप सिंह हाफिजपुर सहित तमाम क्षत्रिय लोगशामिल होंगे और अपने विचार रखेंगे ।