दो मिनट का मौन,दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की गई प्रार्थना
माहुल(आजमगढ़)। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त होने पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा, जिला लालगंज की ओर से अम्बारी भाजपा कार्यालय पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई। जिला अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशू’ के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर दो मिनट का मौन रखा और दिवंगत पुण्यात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुजीत जायसवाल ‘आशू’ ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। मां का स्नेह, त्याग और आशीर्वाद जीवन में सबसे अनमोल है। इस अपार दुख की घड़ी में हम सभी माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें तथा दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। शोक संवेदना सभा में मुख्य रूप से सचिन मोदनवाल, जिला सोशल मीडिया संयोजक, पवन सिंह चौहान, जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा लालगंज, महेंद्र सिंह चौहान, जिला मंत्री, शैलेन्द्र चौहान, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, गोरखपुर, राममिलन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष माहुल, सूरज अग्रहरि, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित डॉ. दिनेश प्रजापति एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
