निजामाबाद आजमगढ़ निजामबाद तहसील अंतर्गत अंबरपुर गांव में स्थित वृद्ध आश्रम पर आज एक अक्टूबर को वृद्ध जन दिवस का कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया मुख्य अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी आजमगढ़ सूरज प्रकाश श्रीवास्तव एवं समाजकल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह सर्वप्रथम सरस्वती जी की छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया कार्यक्रम में वृद्ध जनों का चिकित्सीय परीक्षण होने के उपरांत माल्यार्पण कर संस्था द्वारा उपलब्ध कराए गए वस्त्र मिष्ठान फल इत्यादि का वितरण किया गया इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समाज कल्याण अधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह,डिप्टी सीएमओ आलेंद्र कुमार, राज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में संस्था के प्रबंधक श्याम पांडे ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया ।
