उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा तथा अन्य सभी कार्यालयों में उनके प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण कर गांधीजी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर अर्पित किया गया पुष्पांजलि
लालगंज (आजमगढ़) महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनायी गयी।कार्यालयों एवं विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।तहसील में उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा द्वारा तथा अन्य सभी कार्यालयों में उनके प्रमुख द्वारा ध्वजारोहण कर गांधीजी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया।श्री कृष्ण गीता राष्ट्रीय इंटर कालेज के छात्रों ने विद्यालय में ध्वजारोहण के बाद प्रभात फेरी निकाल कर भ्रमण करते हुए गांधी जी एवं शास्त्री जी अमर रहे का नारा लगाया। हिन्दी सुबोध संस्थान में गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया ।तथा उनके जीवन व कृत्यों पर डॉ सत्येंद्र सिंह,समर बहादुर सिंह,सत्य प्रकाश दीक्षित द्वारा विस्तार से प्रकाश डाला गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ध्वजारोहण कर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
