फरिहा आजमगढ़ निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत फरिहा बूथ से मात्र 200 मीटर की दूरी पर आजमगढ़ रोड पर स्थित ओम ज्वैलर्स की दुकान का बीती रात अज्ञात हौसला बुलंद चोरों द्वारा दुकान का शटर चाडकर अंदर घुसकर जमकर लूटपाट की अंदर रखे अलमारी को तोड़कर उसमें रखे 100 ग्राम सोने के आभूषण और लगभग 12 किलो चांदी के आभूषण साफ कर दिया।दुकान के मालिक पवन कुमार पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चोरी की जानकारी शुक्रवार की सुबह लगभग 4:00 बजे के आसपास बाहर निकलने पर खुला शटर देखकर अवाक रह गए अंदर देखा तो सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा हुआ था जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह मय फोर्स और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर अगल-बगल लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक करके छान बीन कर साक्ष्य संकलन करने में जुट गइ।
