लालगंज (आजमगढ़)देवगांव कोतवाली अन्तर्गत चिरकिहिट गांव में बुधवार को बेसो नदी में डूबे 12वर्षीय अंश के शव को बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ के द्वारा ढूंढ कर निकाला गया। बुधवार को अंश पुत्र अजय कुमार अपने बड़े भाई विकास 15वर्ष व अन्य दोस्तों के साथ दोपहर में नदी में नहाने गया था इसी बीच व गहरे पानी पानी में चला गया और डूबने लगा ।विकास दौड़ कर घर परिजनों को सूचना दिया ।परिजन नदी में खोजने लगे कुछ पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दिए।चौकी प्रभारी लालगंज आर एन पाण्डेय, थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेश पाण्डेय फायर विभाग बल के साथ मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के साथ खोज में लग गए।देर शाम तक पता नहीं चल पाया । बृहस्पतिवार को एनडीआरएफ के साथ पुलिस व ग्रामीणों ने नदी से अंश का शव बरामद कर लिया।शव देखते ही कोहराम मच गया ।पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
