फरिहा आजमगढ़ l निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा क्षेत्र में स्थित एक निजी विद्यालय की छात्रा 1:30 बजे छुट्टी होने के बाद लगभग 50 बच्चियों के साथ जा रही थी इसी बीच रेलवे फाटक और फरिहा पुलिस चौकी के ठीक सामने अराजक तत्व एक लड़की के साथ बीच सड़क छेड़खानी करने लगा, ग्रामीणों की नजर पड़ने पर ग्रामीणों ने विरोध किया और पुलिस को सूचना दिया पुलिस पकड़ कर पूछताछ कर रही है, चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा ने बताया कि पूछताछ चल रही है लड़के ने बताया कि हम लोग एक ही स्कूल में पढ़ रहे थे ढाई साल से हम लोग एक दूसरे से बात कर रहे थे अब उसकी बातचीत दूसरे से होती है इसीलिए मैं उसको भी सड़क मारने पीटने लगा, अभी तक किसी तरह का प्रार्थना पत्र भी नहीं आया है इसलिए अभी कोई लिखित कार्यवाही नहीं हुई है प्रार्थना पत्र मिलेगा तो देखा जाएगा अभी लड़का और उसकी गाड़ी दोनों पुलिस के पास है l
