
(फूलपुर) आजमगढ़ । डीएम विशाल भरद्वाज और पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा की अध्यक्षता में शनिवार को फूलपुर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों की फरियाद सुनी गई। डीएम के समक्ष कुल 142 मामले आए। जिसमें से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। तथा शेष मामलों का निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों की टीम बनाकर भेजा गया। इसमें अधिकतर राजस्व से सम्बंधित मामले रहे। सुनवाई के दौरान राम कुबेर ग्राम गुवाई ने बताया कि गांव में भूमिधारी पर एसडीएम के आदेश पर पत्थर गाड़ दिया गया। लेकिन विपक्ष अपने चक की घेरा बंदी नही करने दे रहा है । एक साल से दौड़ रहा हूं। सुनवाई नही हो रही ही। राम आसरे नबीना ग्राम अडिंका ने बताया कि मेरी एक बीघा भूमिधारी है। आंख से दिखाई नही देता है। बगल के लोग मेरी भूमि को कब्जा किए हुए है। कई बार दरख्वास्त दिया एक साल से चक्कर लगा रहे है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नही हुई। जमशेद निवासी ऊदपुर खुद का मकान है, भाई ने जबरन कब्जा कर लिया है। जिसका विवाद दीवानी न्यायालय में चल रहा है । कई वर्ष से तहसील थाना का चक्कर लगा चुके है, कब्जा नही हटा रहा है।कोई सुनवाई नही हो रही है। ग्राम बिहटा निवासनी संगीता ने बताया कि अपने चक में घर बनवाया है। जिसका आंशिक भाग मिट्टी से पुराना बना हुआ है। पट्टीदार मिट्टी वाले मकान पर दीवाल तोड़कर कब्जा का रहे है।न्याय के लिए पंद्रह दिन से दौड़ रही हूं।इस मौके पर डीपीआरओ, मुख्य चिकित्साधिकारी आई एन तिवारी,एसडीएम एसपी सिंह, सीओ अनिल कुमार,सीडीओ परीक्षित आदि लोग उपस्थित थे।