
अतरौलिया आजमगढ़ आज शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट द्वारा महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी देवी प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहले हमें अपने अंदर बदलाव लाना होगा और महिलाओं को सम्मान देना होगा। आज समाज में महिलाओं को संबोधित करके अनायास ही लोग गालियां देते रहते हैं जिसे हम सभी को हर हाल में रोकना होगा। हमारे समाज की आधी आबादी आज सशक्त हो रही है और अपने अधिकारों के लिए आवाज भी उठा रही हैं, हमें उनका साथ देना होगा। महिला दिवस सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हर दिन महिलाओं की उपलब्धियों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ाने का है, जो महिलाएं खुद पर विश्वास करती हैं, वही दुनिया बदलती हैं ,उनका आत्मविश्वास ही उनकी असली ताकत है। इस अवसर पर संकल्प लें हर महिला को समान अवसर, समान अधिकार और पूर्ण सम्मान देने का इस अवसर पर पूजा पाण्डेय, पूर्णिमा, ज्योती वीर यादव, सी वी पाण्डेय, इंद्रभान यादव, प्रदीप कुमार आदि लोगों ने महिलाओं के सम्मान का संकल्प लिया।