
अच्छा मानव बनो निरंकारी संत समागम मानवता के कल्याण का महासागर- महात्मा टंडन
फूलपुर आजमगढ़ संत निरंकारी मिशन शाखा लोनियाडीह के तत्वावधान में मंगलवार को राम मनोहर लोहिया पार्क(कटवा)मैदान में विशाल सत्संग समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर निरंकारी मिशन आजमगढ़ और लखनऊ के जोनल इंचार्ज महात्मा टंडन ने कहा कि मानव को परम पिता ने दिया है।लोगो को पहले इंसान बनना चाहिए। अच्छा मानव बनो निरंकारी संत समागम मानवता के कल्याण का महासागर है।सत्संग रूपी महासागर में जो डुबकी लगाते हैं अपने जीवन को सफल बना लेते हैं।सत्संग जीवन को निर्मल और पवित्र बनाता है।यह मन के खराब विचारों और पापों को दूर करता है।वाणी में सत्यता का संचार होता है।सत्संग मनुष्य का हर तरह से कल्याण करता है। मानव सत्संग से सुधरता है। विवेक जागृत होता है।प्रत्येक मानव शरीर में ईश्वर अंश-आत्मा का वास है,किंतु आज मानव मोह-माया व अन्य विभिन्नताओं में उलझ गया है। मानव जीवन पाने का उद्देश्य भूल गया है। सत्संग की प्राप्ति सारे कष्टों का समाधान है।भक्ति के मार्ग अलग हो सकते है।लेकिन मंजिल एक ही है।उन्होंने कहा कि निरंकारियों की पहचान उनके इंसानियत वाले गुणों,व्यवहार और आचरण से है।संचालन अविनाश के किया।प्रबंधक डाक्टर बी आर सुमन और सत्संग इंचार्ज राम समझ ने सभी का आभार प्रकट किया।इस मौके पर हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष थे।