
फरिहा आजमगढ़ कोटवा के पास पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना के ईश्वरपुर छाऊ निवासी विकास तिवारी पुत्र अरविंद तिवारी आजमगढ़ किसी काम से गया था। शाम को लौटते समय में कोटवा के पास पिकअप ने टक्कर मार दिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीयल लोगों ने इसकी सूचना तत्काल एंबुलेंस को दी, मौके पर पहुंची एंबुलेंस युवक को अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया।