
फूलपुर आजमगढ़ दिल्ली और मिल्कीपुर उपचुनाव नतीजे सामने आ गए हैं जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।अयोध्या की जख्म पर सपा की हार का मरहम लग चुका है।इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के मंडल अध्यक्ष रत्नेश बिन्द के फूलपुर स्थित कार्यालय पर जमकर आतिशबाजी की गई और एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत पर खुशी का इजहार किया गया। रत्नेश बिन्द ने बताया कि आज पूरे देश में मोदी जी का डंका बज रहा है।जो समाजवादी पार्टी के लोग ये कहते थे कि मिल्कीपुर चुनाव से 2027 का परिणाम आएगा।जिस प्रचंड बहुमत से मिल्कीपुर की जनता ने भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त किया है यह प्रदर्शित करता है कि भाजपा 2027 में पुनःप्रचण्ड बहुमत हासिल करेगी।अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल कर अयोध्या की हार का बदला ले लिया है यूपी में 9 विधानसभा सीट पर उपचुनाव हुए जिसमें भाजपा ने 7 सीटों पर जीत हासिल की।वही दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है,इससे पहले भाजपा ने 1993 में दिल्ली में सरकार बनाई थी।जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में चुनाव और लोगो का विश्वास जीत कर अपना परचम लहरा रही है।जिसमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का बहुत बड़ा सहयोग रहा है।निश्चित ही 2027 में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।इस अवसर पर पूर्व मण्डल अध्यक्ष नगेन्द्र यादव,जिला कार्य समिति सदस्य लालगंज दुर्गेश अग्रहरि, पंकज पांडेय,अभय सिंह लालू राहुल राय,बलवन्त भारती,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।