
ब्रती महिलाओं ने संतान की मंगल कामना के लिए किया पूजा अर्चना
रौनापार ( आजमगढ़) सूर्य आराधना के महापर्व डाला छठ पर दिन-रात के कठिन निराजल व्रत के बाद ब्रती महिलाओं ने उदयमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित किया तथा संतान की मंगल कामना के लिए पूजा अर्चना किया लोक आस्था के इस महापर्व पर भोर 4:00 बजे से ही ब्रति महिलाएं अपने स्वजन के साथ पूजा की बेदी पर पहुंचकर जल में खड़ी होकर भगवान सूर्य के उदय मान होने का इंतजार में पूजा अर्चना करती दिखी। भगवान सूर्य के उदयमान होते ही ब्रती महिलाओं ने अर्ध्य देकर ब्रत पूर्ण किया। रौनापार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिकंदोपुर के अमृत सरोवर को प्रधान प्रमोद यादव रुद्र के द्वारा पूरे परिसर तथा घाटों को लाइटों व झालरों से सजाया गया था। श्रद्धालुओं को बैठने तथा जलपान की व्यवस्था की गई थी। पूरा परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। श्रद्धालुओ ने परिवार के सुख समृद्धि की मंगल कामना किया।