
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी की विधायक दल की बैठक में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आतिसी के नाम का प्रस्ताव रखा सर्वसम्मत से उनके प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया, सुषमा, शीला दीक्षित के बाद आतिसी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी आतिसी इसी सप्ताह मुख्यमंत्री पद का शपथ ले सकती हैं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन पहले मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया था, उनका कहना था कि अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब जनता उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र दे देगी, आज शाम को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एलजी से मिलेगे और उन्हें अपना त्यागपत्र सौंपेंगे, आतिसी आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का विश्वास पात्र माना जाता है कालकाजी से विधायक आतिसी मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद से शिक्षा मंत्रालय सहित कई बड़ी जिम्मेदारियां संभाल रही थी, आतिसी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सामाजिक कार्य कर रही थी उसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से अपनी राजनैतिक यात्रा आरंभ की, उन्होंने 2012 में भ्रष्टाचार के विरोध में चलाए जा रहे हैं आंदोलनों के समय अपनो राजनैतिक पारी की शुरूआत किया और आम आदमी पार्टी की स्थापना करने वाले लोगों में शामिल रही, आतिसी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री होगी।