माहुल(आजमगढ़)! अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के नवनिर्वाचित सेक्रेटरी हमदान आज़मी और हुज़ैफ़ा रशादी का सोमवार को माहुल पहुंचने पर अल्फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप)माहुल के सदस्य और फूलपुर पवई से राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के विधान सभा उम्मीदवार अबू शहमा माहुली के नेतृत्व में फूल मालाओं से लाद कर जोरदार स्वागत किया गया।हमदान आज़मी पूर्वांचल एक्सप्रेस के फुलवरिया अंडरपास से उतर कर वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे।उनके पहुंचते ही लोग आजमगढ़ की शान,हमारा हमदान के नारे लगाते हुए फूल मालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर अबू शाहमा माहुली ने कहा कि हमदान नेआजमगढ़ ज़िले का नाम ऊंचा किया हैऔर जिले का मान बढ़ाया, हमदान हम सबके गर्व हैं। अल फलाह उनके कारनामे की सराहना करती है।।इस अवसर पर जैद माहुली, समीउल्लाह आजमी,मो आजम मो सहमा, राशिद आदि रहे।
