माहुल(आजमगढ़)। अहरौला थाना क्षेत्र के बनकट गांव में अहरौला कप्तानगंज रोड के किनारे बने सिधारी राम के घर से एक बकरी को चोर चुरा ले गये दुसरी बकरी चुराते समय परिजन जाग गये महिला के शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी ईट पत्थर से हमला करते हुए पिकअप लेकर फरार हो गये ईट पत्थर के हमले मे गृहस्वामी सिधारी राम(55) घायल हो गये चेस्ट पर चोटे आई। बताते चले बनकट गांव मे अहरौला कप्तानगंज मार्ग पर सिधारी राम का घर है बताया कि बुधवार रात पिकअप सवार बदमाशों ने घर के सामने बधी एक बकरी को पिकअप पर लाद लिया दूसरी बकरी लादने पहुंचे तो पशुपालक सिधारी राम की पत्नी चनौती देवी जाग गई और देखा कि कुछ दो लोग इतनी रात को बकरी के पास जा रहे हैं और एक बकरी भी मौके पर नहीं है चनौती देवी ने शोर मचाया बाहर निकली तो एक बदमाश ने चनौती देवी को धक्का देते हुए जमीन पर गिरा दिया और जैसे ही वह खड़ी होकर आगे बढी तो उक्त बदमाश ने कहा कि शोर करोगी तो गोली मार देंगे किसी तरह से दोनों घटनास्थल से लगभग 50 मीटर की दूरी पर रोड पर खड़ी पिकअप की तरफ भागने लगे सिधारी राम भी (55) बदमाशों के पीछे दौड़े तो बदमाशों ने ईट पत्थर से उन पर हमला कर दिया जिससे उनके सीने पर चोट आई और वह गिर पड़े शोर सुनकर भारी संख्या में आसपास भी ग्रामीण भी मौके पर इकट्ठा हो गए किसी ने इस बात की जानकारी डायल 112 को दी घटना के लगभग आधा घंटा में बाद मौके पर 112 की पुलिस पहुंची और उसके कुछ ही देर बाद थाने कि पुलिस पहुंच गई उक्त बातें घायल सिधारी राम के द्वारा बताई गई बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने थाने पर अज्ञात चोरो के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने बताया घटना लगभग बुधवार दो बजे रात की है। चोरी हुई बकरी की कीमत 20 से 25 हजार थी और कुछ ही दिनों में बच्चा देने वाली थी इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अहरौला रामकिशोर शर्मा ने बताया की तहरीर मिली है घटना की जांच कराई जा रही है और सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।
