माहुल(आजमगढ़)! स्थानीय नगर में 14पांडालों में स्थापित देवी प्रतिमाएं बुधवार को गाजे बाजे के साथ विसर्जित की गई। कुछ प्रतिमाओं को अहरौला के तमसा तट और कुछ का विसर्जन दखिनगावा स्थित ओंगरी नदी के तट पर किया गया। विसर्जन के पहले यहां के 14 पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं को पिकअप वाहन और ट्राली पर सवार कर विसर्जन यात्रा निकाली गई। जो माहुल के शिवाजी मुख्य चौक से शुरू होकर फूलपुर रोड होते हुए अम्बारी रोड के टिकुरिया मैदान से खान चौक तक ।उसके बाद वहा से घूम कर सोमवारी और शुक्र बाजार होते हुए पूरे माहुल में इन प्रतिमाओं को घुमाया गया। इनके साथ सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु डीजे पर बज रही भक्ति धुन पर झूम झूम कर नाचते रहे और मां का जयकारा लगाते रहे।प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा शाम छः बजे निकली। उसके बाद प्रतिमाओं को पूरे नगर में घुमाने के बाद उन्हें देर रात विसर्जित कर दिया गया। सुरक्षा की दृष्टि से थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा चौकी प्रभारी माहुल यश सिंह पटेल सबइंस्पेक्टर ,श्याम कुमार दूबे,सहित थाने और चौकी माहुल का महिला और पुरुष पुलिस बल इन मूर्तियों के विसर्जन तक साथ साथ चलता रहा। इस मौके पर सुजीत जायसवाल आंसू,दिलीप सिंह,महेंद्र मौर्य, सुभाष मौर्य,अमन जायसवाल,ओमप्रकाश जायसवाल,वेदप्रकाश गुप्ता,संतोष सोनी,शिवजी,संदीप,संजय यादव आदि रहे।
