फरिहा आजमगढ़ । निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा चौकी अंतर्गत बड़ागांव नहर पुलिया के समीप आज शुक्रवार की भोर 4:30 बजे पुलिस और चोरों के बीच हुई मुठभेड़ दो चोरों के पैर में लगी गोली । बता दे की 24 सितंबर की रात में ओम ज्वैलर्स पवन गुप्ता की दुकान का शटर चाड कर लगभग 35 लाख रुपए कीमत के सोने और चांदी के जेवरात कर उठा ले गए थे इसी क्रम में लगातार जांच पड़ताल करने के उपरांत मुखबिर से सूचना मिली कि फरिहा से निजामाबाद की तरफ न्यू अर्टिगा कर से चोर जा रहे हैं सूचना मिलते ही फरिहा चौकी इंचार्ज चित्रांशु मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक निजामाबाद राकेश कुमार सिंह मय फोर्स बड़ा गांव पुलिया के समीप घेराबंदी करके रोकना चाहा तभी जान मारने की नीयत से गाड़ी पुलिस के ऊपर चढ़ाने का प्रयास किया और फायरिंग भी किया पुलिस ने आत्मरक्षार्थ हेतु गोली चलाई जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी । मौके से तमंचा,नई अर्टिगा कार और लगभग 9 किलो चांदी बरामद हुई । कड़ाई से पूछताछ करने पता चला कि सुनील व अनिल पुत्र छोटक निवासी तेंदुआ चुंद थाना लालगंज जनपद मिर्जापुर और रमाशंकर पुत्र कुबेर बसौर बरगवां सिंगरौली मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं इन लोगों का एक गिरोह है जो घूम घूम कर चोरी करते हैं।
