माहुल(आजमगढ़)! क्षेत्र के के आर डी इण्टर कालेज पाकड़पुर में गुरुवार को छात्र छात्राओं ने यातायात प्रदर्शनी लगा कर यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। प्रदर्शनी का अवलोकन करने आए थानाध्यक्ष अहरौला राम किशोर शर्मा ने छात्र छात्राओं के इस कार्य की सराहना किया। छात्र छात्राओं ने यातायात के चिन्हों जैसे दाएं बाएं मुड़ने, सकरा चौड़ा रास्ता,सड़क के किनारे के स्कूल अस्पताल रेस्टोरेंट आदि के यातायात चिन्हों को प्रदर्शित किया और इन चिन्हों के बारे में लोगों को बताते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक पुष्पेंद्र यादव,अमित सिंह, ओम प्रकाश देवेंद्र आदि रहे।
