मुबारकपुर आजमगढ़ सबा कॉन्वेंट स्कूल में रविवार, 27 सितंबर 2026 को विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं मुबारकपुर क्षेत्र के नागरिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल के मैनेजर अफरोज अहमद ने फीता काटकर किया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। शिविर में डॉ. अंकुर अग्रवाल (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. नेहा गुप्ता (शल्य चिकित्सक), डॉ. शिवांगी अग्रवाल (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. अमित चौधरी (जनरल मेडिसिन एवं फिजिशियन), डॉ. इंशा आफताब, डॉ. अमन गर्ग (छाती, श्वास, दमा एवं टी.बी. रोग विशेषज्ञ), डॉ. अर्पित अग्रवाल (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. पूनम यादव (स्त्री रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. अनुतोष वत्सल (होम्योपैथी चिकित्सक) ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर उम्मे अमीना, प्रिंसिपल भटौरा ब्रांच, अंसर नेयाजी, वाइस प्रिंसिपल, गुफरान अहमद, शाहिद जमाल, सय्यद अनीसुलहक, सय्यद वजीउलहक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने शिविर में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं मुबारकपुर के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समाज की सेवा भी विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
